फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोग करंट से झुलसे, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत अशरफपुर रसूलपुर में रविवार सुबह एक वृद्ध बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार में एक महिला हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई, उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रसूपुर निवासी मोहम्मद शमीम (65) पुत्र मुबीन रविवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि घर से कुछ दूर आगे उसका हाथ बिजली के खंभे से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। चीख-पुकार पर परिवारीजन के साथ ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जब तक उसे खंभे से अलग किया जाता, वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुका था।
सीएचसी बसखारी में इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत की गंभीरता को देखते हुए वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि खंभे में अक्सर करंट उतरता रहता है। इसकी कई बार शिकायत भी जिम्मेदारों से की गई लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यदि ऐसे ही लापरवाही जारी रही तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

उधर सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासिनी उर्मिला देवी (55) पत्नी राजितराम रविवार सुबह हैंडपंप से पानी निकालने के दौरान करंट की चपेट में आकर धुलस गई। बताया जाता है कि हैंडपंप से मोटरपंप जुड़ा हुआ था। तार कटा होने के चलते उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था। ऐसे में जैसे ही महिला ने हत्था पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई। घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें