फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो लोगों की मौत, 117 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 117 लोग पॉजिटिव पाए गए। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र में जाकर उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी लोग जरूरी एहतियात बरतें। इस बीच जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1057 हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजर रहा हो, जब बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित सामने न आ रहे हों। इस बीच शनिवार को कोरोना संक्रमण के 117 नए मामले सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्रों में जाकर न सिर्फ संबंधित इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई। इस बीच संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई कि वे अत्यंत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, खुद को घर में कैद रखें।
समय-समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें और घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने शनिवार को 117 नए कोरोना के मरीजों के सामने आने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में इस प्रकार से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1057 हो गई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग लड़ने के लिए सभी लोग जरूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन

घरों से बाहर बिल्कुल न निकलें। अत्यंत जरूरी कार्य करने पर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही सभी लोग टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करें। आपसी सहयोग से ही कोरोना संक्रमण से जंग जीती जा सकती है।
इस बीच शनिवार को कोरोना संक्रमण से अलग-अलग क्षेत्र में दो मरीजों की मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत होने से इंकार किया है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 44 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें