फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, अधिवक्ता समेत 20 पर केस

Fri, 14 Feb 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के एक मोहल्ले में बुधवार की शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें 20 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया। एक पक्ष से पीड़ित अधिवक्ता के मुताबिक विपक्षियों ने घर में घुसकर उन्हें मारापीटा और उनकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत की। दूसरे पक्ष से एक युवती ने बताया कि 17 फरवरी को उसकी शादी है। वारदात वाली शाम अधिवक्ता नशे की हालत में अपनी कार से उनके घर के पास से गुजर रहे थे। वह बार-बार कार का हॉर्न बजा रहे थे। मना करने पर अपने परिवार के लोगों को बुलाकर हमला कर दिया। इसमें युवती व उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें