फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आबादी की भूमि पर कब्जे के लिए मारपीट, 10 पर केस

Fri, 14 Feb 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र मालीपुर के आलमपुर अखई गांव में बुधवार को आबादी की भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुखराज के मुताबिक विपक्षी विक्रम, कृष्ण कुमारी, कुमकुम, सत्यम, शुभम और सोना ने 10 फरवरी को उनकी आबादी की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उपले, बांस, लकड़ी आदि रख लिया। 11 फरवरी को दोपहर में पीड़ित के परिवार वालों ने जमीन में रखे बांस, लकड़ी आदि हटाने के लिए कहा तो उन्होंने लाठी-डंडों, फावड़े से हमला कर दिया। इसमें उनके परिवार की मालती, शशिकला, फूला, माधुरी को गंभीर शारीरिक चोटें आईं। शशिकला के हाथ की अंगुली भी फ्रैक्चर हो गई है।
दूसरे पक्ष से कृष्ण कुमारी पत्नी विक्रमाजीत के मुताबिक उक्त आबादी की जमीन पर 30-35 साल से उनका कब्जा है। विपक्षी फूला, शशिकला, मालती, माधुरी उसी जमीन पर रखी लकड़ी, उपले उठाकर फेंकने लगीं। मना करने पर उनकी बेटी शिवानी, जेठ की लड़की सोनम और चंदा, देवर की लड़की आकांक्षा, शिवानी को लाठी-डंडे से मारापीटा। चारों का उपचार नगपुर सीएचसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष मालीपुर आशुतोष ने बताया कि मारपीट करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें