फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेंगू के दो मरीज और मिले

Tue, 23 Sep 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अकबरपुर व बसखारी क्षेत्र के दो युवक डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अकबरपुर निवासी युवक की जांच जिला अस्पताल में हुई। वहीं दूसरा युवक लखनऊ के एक अस्पताल में हुई जांच में डेंगू संक्रमित मिला। दोनों का घरों में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। जिले में इस समय डेंगू के सक्रिय केस 11 हो गए हैं। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा ने बताया कि दोनों स्थानों पर टीम भेज कर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें