फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में दो लाख की संपत्ति राख

Fri, 09 Oct 2015 11:00 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें करीब 2 लाख रुपए की क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।  गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे मंगुराडिला के सरैया गांव निवासी नंदू प्रजापति के घर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। उस समय लोग सो रहे थे।
विज्ञापन


आग लगने का एहसास होने के बाद परिवार के सदस्य जब तक संभल पाते तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी। परिवारीजनों ने गुुहार लगाई तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। सफलता नहीं मिलने पर जलालपुर फायरब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना के बाद पहुंची फायर टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग को नियंत्रित किया गया। पीड़ित के मुताबिक आग की इस घटना उसका करीब दो लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें