फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिजली कटौती से दो लाख की आबादी रही परेशान

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर कार्यशाला में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते बिजलीकर्मी। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली कटौती की समस्या ने उपभोक्ताओं को बुरी तरह परेशान कर रखा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूरा रात ट्रिपिंग और फाॅल्ट के कारण शहर सहित 200 गांवों में आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे दो लाख आबादी को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बैरमपुर बरवा बिजली घर से अकबरपुर के नाका चुंगी, अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, फायर स्टेशन, मिर्जापुर, तमसा मार्ग को बिजली दी जाती है। रविवार की रात 12 बजे इस क्षेत्र की बिजली अचानक गुल हो गई। जागरूक उपभोक्ताओं ने फोन करना शुरू किया तब करीब आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इससे पूर्व रात साढे़ सात बजे कुर्की बिजली घर ओवरलोड के चलते ट्रिप होकर बंद हो गया। रात साढे़ आठ बजे इस क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो सकी।
साउथ वेस्ट फीडर भी 10:45 बजे अचानक बैठ गया। उपभोक्ताओं ने जब बिजली घर पर फोन किया तो बताया गया कि ओवरलोड के चलते बंद किया गया। रात 11:50 पर आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद साढे 11 बजे सदरपुर फीडर भी बैठ गया। इसी तरह टांडा व जलालपुर, भीटी में भी पूरी रात बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते 200 से अधिक गांव की दो लाख से अधिक आबादी पूरी रात गर्मी में परेशान नजर आई। अधिशासी अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि सभी टूटे बिजली के खंभों को लगवाकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। यदि कहीं नहीं लग लगा पाया है, तो उसे जल्द ही लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

70 घरों की आपूर्ति तीन दिनों से बाधित
महरुआ के मंशापुर फीडर के बरामदपुर लोहरा गांव के पास तीन दिन पूर्व आई आंधी के बाद टूटा बिजली खंभा सोमवार को बिजली विभाग नहीं लगा सका। इसके चलते गांव के 70 घरों की बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। बीते दिनों आंधी आने से कुड़िया चितौना, बरामदपुर लोहरा सहित आधा दर्जन गांव में बिजली के खंभे गिर गए थे। अन्य स्थानों के बिजली खंभों को लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है लेकिन बरामदपुर लोहरा के पास टूटा बिजली खंभा नहीं लगाया जा सका है।
जरूरी उपकरणों ही करें उपयोग
लगातार बिजली की मांग बढ़ने से इन दिनों बिजली के फाॅल्ट भी बढ़ गए हैं। फाल्ट होने की दशा में उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाती है। उपभोक्ताओं से अपील है कि जरूरी बिजली उपकरण का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभिंयता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें