फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Fri, 11 Sep 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव निवासिनी शहरुलनिशा (70) पत्नी मोहम्मद इदरीस शुक्रवार सुबह गांव के निकट ही सड़क पार कर रही थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी तरह इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी आत्माराम (65) पुत्र छविलाल गुरुवार देर शाम बाइक से घर जाते समय जमुनीपुर गांव के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में  बिहार के वीरपुर भगावल गांव निवासी रणजीत (35) पुत्र नागेश्वर गुरुवार शाम बसखारी बाजार में उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह सड़क पार कर रहा था। वह अपने परिजनों के साथ किछौछा दरगाह दर्शन के लिए आया था।

परिवारीजनों ने उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टांडा थाना क्षेत्र के कश्मीरिया मोहल्ला निवासी रामउजागिर (42) पुत्र भगौतीप्रसाद गुरुवार देर शाम टांडा ब्लाक के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र के नगर निवासी संतराम (45) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अरियाबाजार के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें