फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चलीं लाठियां, दो घायल

Thu, 02 Jul 2015 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निवासी लल्लू व मल्हू के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। मामला थाने व तहसील दिवस तक भी पहुंचा, तो कोई स्थानीय निस्तारण नहीं हो सका। बुधवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जिस भूमि खण्ड को लेकर विवाद चला आ रहा है, उधर से लल्लू ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इस पर मल्हू ने इसका विरोध किया। दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख आसपास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

उस समय तो दोनों चले गए, लेकिन कुछ देर बाद एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है कि एकजुट हुए मल्हू पक्ष के लोगों ने लल्लू 32 पुत्र नंदलाल के घर पहुंचकर उसकी लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर उसे बचाने पहुंची उसकी पत्नी उमा 28 की भी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


जब तक मामला शांत होता, तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उमा को लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें