फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 05 Oct 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना व जहांगीरगंज क्षेत्र में शुक्रवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बेवाना के सिसवां निवासी अशोक कुमार(38) मजदूरी का कार्य करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे रामपुर बाजार के लिए साइकिल से जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल अशोक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक के पीछे पत्नी नेबुला और चार बच्चे हैं। बड़ा पुत्र अमन(15), चमन (8) व दो अविवाहित पुत्रियां हैं।



जहांगीरगंज के गढ़नपुर निवासी अनुराग यादव (38) भी सड़क हादसे में वह अपनी जान गवां बैठे। शुक्रवार देर शाम मजदूरी करते हुए घर लौट रहे अनुराग अपनी बाइक से सिक्स लेन मार्ग पर नसीराबाद लखनिया के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान बैक करते हुए एक ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज भी कि घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अनुराग के परिवार में माता अमरावती देवी, पिता श्यामलाल, कार्तिक (5) और कृतिका (3) हैं। पत्नी अमरावती देवी का हाल बुरा है। पति की अकस्मात मृत्यु ने उन्हें पूरी तरह झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें