जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन डायरिया से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी डायरिया से पीड़ित दो नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर निवासिनी निर्मला गुप्ता (35) पत्नी सुरेंद्र शुक्रवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हो सका। इस पर उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया।
वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मुजाहिदपुर गांव निवासिनी सुदामा (75) पत्नी बिक्कू को शुक्रवार भोर में उल्टी-दस्त होने लगा। परिवारीजनों ने उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।