फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, 22 चोरियों का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जैतपुर थाना, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सीतापुर निवासी दोनों बदमाशों के कब्जे से करीब 12.21 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 1.40 रुपये लाख नकदी, चोरी में प्रयुक्त कार और सेंधमारी के औजार बरामद किए गए। इनकी गिरफ्तारी से अंबेडकरनगर समेत अयोध्या, आजमगढ़ और गाजीपुर में दर्ज 22 चोरियों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार तड़के जैतपुर थाक्षेत्र के अंबरपुर-सेहरी मार्ग स्थित नटौलिया मोड़ से कलीम और हसीब निवासी तंबौर खास जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के आसपास के संपन्न और दूरस्थ गांवों को निशाना बनाते थे। रात में घरों की खिड़कियों की जालियां काटकर या दरवाजों के ताले तोड़कर घर में घुसते और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर भाग जाते थे। इस गिरोह में चार से छह अन्य सदस्य भी शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से 960 ग्राम चांदी कीमत लगभग 2.30 लाख रुपये, 61 ग्राम सोना कीमत लगभग 8.50 लाख रुपये बरामद हुई है। इसके अलावा 1,40,620 नकद, एक स्विफ्ट डिजायर कार, तार कटर, पेचकस और सेंधमारी का सूम्मा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने जैतपुर, अकबरपुर, जलालपुर, मालीपुर, राजेसुल्तानपुर, बसखारी, महरुआ के अलावा अयोध्या, आजमगढ़ और गाजीपुर में भी कई बड़ी चोरियां की थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी कलीम के खिलाफ अकेले 22 मामले दर्ज हैं, जबकि हसीब के विरुद्ध जैतपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

यहां की चोरियों का हुआ है खुलासा
जैतपुर की दो, अकबरपुर, जलालपुर, मालीपुर राजेसुल्तानपुर, बसखारी की एक-एक, महरुआ की दाे चोरियों का खुलासा हुआ है। इसके अलावा अयोध्या के इनायतनगर की एक, आजमगढ़ के गंभीरपुर की दो, अतरौलिया की एक, दीदारगंज की दो, गाजीपुर के नोनहरा की तीन, मरदह की दाे और जंगीपुर की एक घटनाओं का खुलासा हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें