अंबेडकरनगर। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह से दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। रिंकल के अनुसार बुधवार को वह आशा बहुओं के एक कार्यक्रम में जा रही थीं।
उसी बीच पटेल नगर तिराहे के निकट अकबरपुर कोतवाली के सिपाही लव यादव और स्थानीय अभिसूचना इकाई के सिपाही दुर्गा प्रसाद यादव ने उनके व पति के साथ दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी। इसे लेकर अब एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।