मालीपुर थाना क्षेत्र के कैथीनसीरपुर गांव निवासी रोहित (10) पुत्र भस्म तिवारी मंगलवार देर शाम घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान वह झाड़ी की तरफ चला गया।
यहां उसे एक सर्प ने डस लिया। जानकारी परिवारीजनों को हुई, तो उनमें रोना पीटना मच गया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी तरह अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासिनी सावित्री (35) पत्नी रामअजोर बुधवार सुबह घर की साफ सफाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।