फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक ही बाइक से घर जा रहे दो युवकों को गुरुवार की शाम अकबरपुर टांडा मार्ग पर संघतिया के पास तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत गोविंद गनेशपुर अटिका गांव निवासी अर्जुन (28) व दिनेश (38) गुरुवार की शाम एक ही बाइक से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे अकबरपुर टांडा हाईवे पर संघतिया के निकट पहुंचे, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। तब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
सूचना पर पहुंची डॉयल 112 सेवा के सिपाहियों ने सांस चलने की उम्मीद में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर, हादसे में दो युवकों की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें