फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ऑटो पलटे, 15 घायल

Sat, 09 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर पहितीपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को पलटा ऑटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौबीस घंटे के भीतर यात्रियों से भरे दो आटो अलग-अलग स्थानों पर पलट गए। इससे 15 लोग घायल हो गए। 11 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि चार लोग निजी स्तर पर उपचार कराकर गंतव्य को चले गए। अस्पताल में भर्ती घायलों में से छह की स्थिति ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन

 
शनिवार को सवारी लेकर अशरफपुर बरवां से अकबरपुर आ रहा ऑटो डिहवा गांव के पास स्थित मोड़ पर अचानक बेकाबू हो गया। चालक जब तक कुछ समझ पाता, ऑटो सड़क किनारे पलट गया।

गनीमत रही कि बगल स्थित दुकान के पास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। ऑटो पलटने से उसमें सवार 10 में से छह लोगों को गंभीर चोटें आ गई। घटना से मौके पर चीख-पुकार व अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव निवासिनी गायत्री (40) पत्नी बाबूलाल, मालती (60) पत्नी भुरई, मीरा (40) पत्नी शालिकराम व सुमित्रा (40) पत्नी भागीरथी, महरुआ थाना क्षेत्र के दुर्गूपुर निवासी सुनील (28) पुत्र सुबोध व बरवां निवासी पप्पू (30) का उपचार चल रहा है।

चार अन्य को भी हल्की चोटें आयी थी जो निजी स्तर पर उपचार कराकर चले गए। उधर, शुक्रवार देर शाम पहितीपुर रोड पर राजेपुर गांव के निकट एक ऑटो पलट गया। इसमें सवार भीटी थाना क्षेत्र के रायगंज निवासिनी अर्चना (25) पत्नी कृष्ण कुमार व आदर्श (3) पुत्र कृष्ण कुमार, महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी निवासिनी गुंजन (26) पत्नी हेमंतम, यहीं की बेबी सैनी (24) पुत्री संजय व अकबरपुर थाना क्षेत्र के पहितीपुर निवासी रुपेश (28) पुत्र रामसूरत आदि घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें