फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान सहित दो गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2015 10:55 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ओपी यादव ने बताया कि बीती रात में कोतवाली के एसएसआई विजय सिंह, सिपाही राजेश सिंह, सुरेश यादव, अरुण वर्मा, अनूप सरोज क्षेत्र गश्त व वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे।
विज्ञापन


इसी बाच रामपुर कला मार्ग से दो युवक बाइक पर बोरी लादे आते हुए दिखायी पड़े। टार्च की रोशनी में देखकर रोका गया तो वह हड़बड़ा कर भागने लगे। उन्हें घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों के पास से एक विद्युत मोटर, एक झोले में एक किलो सात सौ ग्राम गांजा, बरामद हुआ।

बाइक पर भी कोई नंबर नहीं था। पूछताछ में एक ने अपना नाम जफर पुत्र अबरार निवासी मुबारकपुर व दूसरे ने घनश्याम पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम डुहिया कोतवाली टांडा बताया। दोनो ने बताया कि विद्युत मोटर खालिद के घर से बीते 6 नवंबर को चोरी की गई थी जिसे वे बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें