फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा बिक्री का वीडियो वायरल होने पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो दिन पहले गांजा बिक्री कर रहे दो लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें साढ़े 700 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले महरुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर चपरा गांव में एक वृद्ध को दो लोगों द्वारा गांजा बिक्री का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से ही महरुआ व भीटी पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार सुबह भीटी पुलिस को सूचना मिली कि युवक भीटी में बथुआ पुल के पास मौजूद हैं और गांजा बिक्री के प्रयास में हैं। इस पर एसओ मनीष सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान घनश्याम दुबे निवासी खड़सा थाना भीटी व जालिम निवासी रामपुर गिरंट थाना भीटी के रूप में हुई है। दोनों के पास से साढ़े 700 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा किया गया। एसओ ने बताया कि दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें