टांडा (अंबेडकरनगर)। बलया जगदीशपुर गांव में बीते दिनों पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गांव के पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह ने घटना के संबंध में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपी आफताब व फैज मोहम्मद को गिरफ्तार कर पुलिस ने शांतिभंग में एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।