फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एसडीएम के सामने प्रधान को पीटा

Thu, 27 Jul 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर) शिकायत की जांच करने पहुंचे एसडीएम के सामने ही धवरुआ ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता के बीच मारपीट हो गई। कुछ ग्रामीणों ने डीएम से धवरूआ गांव में विकास कार्य के नाम पर धांधली और मनमानी की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम जलालपुर सुनील कुमार गुरुवार को जांच करने पहुंचे। विवाद बढ़ने पर गांव के गजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधान अनिल सैनी की पिटाई कर दी। एसडीएम ने इस पर इन दोनों को जीप में बिठा लिया और मालीपुर थाने पहुंचा दिया। थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि प्रधान को मेडिकल के लिए भेजा गया है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें