फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी में दो गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाने में गिरफ्तार धोखाधड़ी के आरोपी।
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप में दो जालसाजों को जहांगीरगंज पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक कार, नकदी, पासपोर्ट के साथ अन्य कागजाता बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गनपतपुर व नेवारी के ग्रामीणों ने बीते दिनों स्थानीय थाने में तहरीर देकर विदेश भेजने के नाम पर सात लाख रुपये से अधिक ठग लिए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। केस दर्ज कर पुलिस जालसाजी के आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच सोमवार काे जहांगीरगंज पुलिस ने बिड़हर पुल के निकट कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान निवासी नगहरा थाना नगर, जनपद बस्ती तथा हिफर्जुरहमान निवासी असौजी बाजार, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों ने गनपतपुर व नेवारी गांव के लोगों के साथ ठगी की थी। आरोपियों के कब्जे से कार के साथ एक व्यक्ति का पासपोर्ट, विदेश भेजने के प्रचार से संबंधित सामग्री और आठ हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लोगों को नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। उनमें एक मोबाइल फोन पर यूपीआई एप के जरिए लोगों से पैसे लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें