अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर निवासी राहुल का शव सोमवार को घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा था। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को नीचे उतरा छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका है कि राहुल ने आत्महत्या की है लेकिन इसकी वजह परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।