फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ढाई हजार शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा

Sat, 13 Sep 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के करीब ढाई हजार शिक्षकों की नौकरी पर टीईटी पास करने की चुनौती सामने आ गई है। इनमें कई 45 वर्ष से अधिक उम्र व मृतक आश्रित शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 6500 शिक्षक हैं। इनमें 2011 से पहले नियुक्त हुए करीब ढाई हजार शिक्षकों की नौकरी पर टीईटी की तलवार लटक रही है। परीक्षा की तैयारी करना और उसे पास करना शिक्षकों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के शिक्षण सेवा में बने रहने व पदोन्नति के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य बताया है। यह शिक्षक शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले से बिना शिक्षक पात्रता परीक्षा दिए सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षक संगठन इस मुद्दे को लेकर एकजुट हो गए हैं और अपना पक्ष सरकार व कोर्ट के सामने रखने की तैयारी कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी सरल नहीं है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे व माननीय न्यायालय के सामने अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें