वर्ष 2015 में मार्ग दुर्घटनाओं में हुई मौत के बाद हंगामा करने व सरकारी बस को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में एनटीपीसी के निकट एक मार्ग दुर्घटना में फरीदपुर कला निवासी अजीत (25) पुत्र रघुनाथ की मौत हो गई थी।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने एनटीपीसी के निकट मार्ग जाम कर जमकर हंगामा किया था। दुकानों में तोड़फोड़ के साथ एक सरकारी बस को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मामले में 12 से अधिक लोगों पर बलवा व हंगामा करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
इसी मामले में गुरुवार को पुलिस ने दो आरोपियों रजनीश गौड़ पुत्र देवमणि व विश्वनाथ पुत्र सुखलाल निवासी फरीदपुर कला को सम्हरिया पुल के निकट से गिरफ्तार कर लिया। अलीगंज थाने के एसआई राजेंद्र प्रसाद कन्नौजिया ने बताया कि बाद में पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।