फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन तेरस पर हुआ 20 करोड़ का कारोबार

Mon, 09 Nov 2015 10:40 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक शो रूमों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी। कार, जीप व ट्रैक्टर लेने के लिए भी पहले से की गई तैयारी अपना रंग दिखा रही थी। ब्रांडेड व नानब्रांडेड कपड़े के शो रूम के साथ ही मिठाइयों की दुकानों से पर भी काफी भीड़ रहा। धनतेरस के मौके पर विशेष ढंग से सजाई गई बर्तन की दुकानों पर आपाधापी की नौबत रही।
विज्ञापन


वाहनों का बाजार आठ करोड़ पार
धनतेरस पर्व पर सोमवार को लोगों ने कार व जीप के शो रूम पहुंचकर कार सहित अन्य चार पहिया वाहनों की खरीददारी की। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी थी, वे दोपहर तक अपने नए वाहनों को लेकर घरों के लिए चले गए।

इसके अलावा तमाम ऐसे लोग भी शो रूम पहुंचे, जिन्होंने वाहन की खरीददारी का कार्यक्रम अचानक बनाया था। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर स्थित महेंद्रा एजेंसी पर सुबह से ही कार व चार पहिया वाहनों की खरीददारी के लिए लोगों ने पहुंचना प्रारंभ कर दिया था।
विज्ञापन


कार लेने पहुंचे अकबरपुर के दिलीप वर्मा ने बताया कि उन्होंने पहले से ही बोलेरो जीप की बुकिंग करा रखी थी। एजेंसी मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि गत वर्ष से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। अकबरपुर टांडा मार्ग स्थित मारुति एजेंसी में सुबह से ही खरीददार पहुंचने लगे।

एजेंसी पहुंचे शिक्षक देवीप्रताप सिंह ने बताया वे कि कार का रंग एवं माडल देखने के लिए परिवार को भी साथ लाए हैं। एजेंसी सेल्स मैनेजर झारखंडे पाडेय ने बताया कि सोमवार को कुल 22 कारों की बिक्री हुई। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर स्थित हुंडई एजेंसी के सेल्स मैनेजर वेद चतुर्वेदी ने बताया कि 10 वाहनों की बिक्री हुई।

अकबरपुर फैजाबाद मार्ग स्थित मैसी फारगूशन ट्रैक्टर एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम जायसवाल ने बताया कि 20 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। टांडा मार्ग स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को 11 ट्रैक्टर बिके। टांडा मार्ग स्थित जानडियर ट्रैक्टर एजेंसी के प्रोपराइटर विमलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आठ ट्रैक्टर की बिक्री हुई।

अकबरपुर फैजाबाद मार्ग स्थित स्कार्ट ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को 8 ट्रैक्टर की बिक्री हुई। श्री पांडेय के मुताबिक कुल 8 करोड़ रुपये से अधिक के वाहनों की बिक्री का अनुमान है।


धनतेरस पर बिकी 850 से अधिक बाइक
वाहनों में सबसे अधिक खरीददारी दो पहिया वाहनों की रही। जिला मुख्यालय स्थित बाइक के सभी शो रूमों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। तमाम लोगों ने पहले से ही अपने मनपसंद कलर वाली बाइक की बुकिंग करा रखी थी। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर स्थित हीरो शो रूम पर मिले अविनाश, संजय व पंकज सिंह ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व ही दो पहिया वाहन की बुकिंग करा रखी थी।

इसके बाद भी लगभग डेढ़ घंटा हो गया, लेकिन अभी तक उन्हें बाइक नहीं मिल सकी है। शो रूम के सेल्स मैनेजर अवधेश पाण्डेय ने बताया कि 325 बाइकों की बिक्री हुई। फौव्वारा तिराहा व फैजाबाद मार्ग पर स्थित होंडा की एजेंसी पर भी बाइक की खरीददारी के लिए पूरे दिन लोगों का आवागमन लगा रहा।

यहां 175 बाइक की बिक्री हुई।टांडा मार्ग स्थित टीवीएस एजेंसी पर भी पूरे दिन ग्राहकों का आना जारी रहा।  मालीपुर रोड स्थित बजाज एजेंसी के मालिक मृत्युंजय ने बताया कि 202 दो पहिया वाहन की बिक्री हुई। कहा कि पूरे जिले में लगभग 850 बाइक की बिक्री हुई। इससे लगभग 5 करोड़ की बिक्री का अनुमान है।


बर्तन बाजार में एक करोड़ का कारोबार
जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी बाजारों में सोमवार को  जगह जगह सजी बर्तन की दुकानों पर विभिन्न प्रकार के बर्तनों की खरीददारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कोई एल्युमीनियम का भगौना खरीद रहा था तो कोई कुकर। बर्तनों की खरीददारी में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।

थाली, थर्मस, जग, बाल्टी आदि की बिक्री जोरों पर रही। शहजादपुर के बर्तन व्यवसाई राहुल ने बताया कि बर्तन बिक्री का बाजार गत वर्ष के मुकाबले काफी ठीक था। शहजादपुर के बर्तन व्यवसाई राकेश गुप्त ने बताया कि महंगाई को देखते हुए आशंका थी कि शायद बड़े बर्तनों की खरीददारी कम हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महंगाई को दरकिनार कर लोगों ने बढ़ चढ़कर छोटे बड़े बर्तनों की खरीददारी की।

सराफा कारोबार में ढाई करोड़ की खरीदारी
सोने व चांदी के दाम में आई गिरावट के चलते विभिन्न प्रकार के आभूषणों की लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीददारी की। गत वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा रौनक दिखाई दी।

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सराफ की दुकानों पर सुबह से आभूषणों की खरीददारी के लिए महिलाओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। शहजादपुर के सराफा व्यवसायी रमेश सेठ ने बताया कि सोने व चांदी के दाम में गिरावट का लाभ आभूषणों की बिक्री को मिला है।

बताया कि महिलाओं का ध्यान अधिकांशत: हल्के व आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों की खरीददारी पर अधिक रहा। लगभग ढाई करोड़ के गहने इस बार पूरे जिले में बिके हैं। शहजादपुर के ही सराफ व्यवसाई वीरेंद्र सेठ ने बताया कि जितनी उम्मीद लगा रखी थी, उससे कहीं अधिक लोगों ने आभूषणों की खरीददारी की।

दो करोड़ के बिक गए इलेक्ट्रानिक सामान
धनतेरस पर्व पर ग्राहकों को लुभाने के लिए इस बार इलेक्ट्रानिक बाजार भी पहले से काफी मजबूत रहा। लोगों ने छोटी बड़ी दुकानों पर पहुंचकर टीवी, फ्रिज, हीटर सहित अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों की जमकर खरीददारी की। ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।

वर्मा इलेक्ट्रानिक के धीरेंद्ऊर वर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रानिक सामानों की बिक्री ठीक ठाक हुई है। इसका अनुमान पहले से ही था। शहजादपुर के सुधीर बंकाने बताया कि विगत वर्ष के सापेक्ष इस बार इलेक्ट्रानिक सामानों की बिक्री अधिक हुई है। जिले में लगभग दो करोड़ रुपये के इलेक्ट्रानिक सामानों की बिक्री हुई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें