फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तुलसीपुर विधानसभा को 713 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Wed, 05 Aug 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
तुलसीपुर चाैराहा
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र में आने वाले समय में सड़क और पुलों का जाल मजबूत होगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार विकास कार्ययोजना में विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 140 कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन कार्यों पर करीब 713 करोड़ 12 लाख 87 हजार रुपये खर्च होंगे। योजना के तहत कुल 263.07 किलोमीटर लंबाई में सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और नए निर्माण के साथ पुलों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सबसे अधिक 96 कार्यों को शामिल किया गया है। इनकी कुल लंबाई 178.62 किलोमीटर होगी। इन कार्यों पर करीब 197 करोड़ 2 लाख 94 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए 15.95 किलोमीटर सड़क बनेगी। इसकी अनुमानित लागत 61 करोड़ 23 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा अंतर जिला को जोड़ने वाली दो सड़क 16.40 किलोमीटर की बनेगी। इसके लिए करीब 59 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत तय है।

39 पुलों से आसान होगा आवागमन
कार्ययोजना में पुल निर्माण पर भी खासा जोर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 30 छोटे पुलों के निर्माण का प्रस्ताव है। इन पर करीब 46 करोड़ 53 लाख 93 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 9 बड़े पुलों के निर्माण की योजना बनाई गई है। इनकी अनुमानित लागत करीब 348 करोड़ रुपये है। पुलों के निर्माण से बारिश के मौसम में प्रभावित होने वाले रास्तों पर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


35 लाख रुपये से बनाया जाएगा हेलीपैड
विधान सभा क्षेत्र में एक हेलीपैड का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए 35 लाख रुपये की लागत प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा कार्ययोजना में स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण, धर्मार्थ श्रेणी में नए निर्माण, लॉजिस्टिक/इंडस्ट्रियल क्षेत्र के निर्माण, शहरी क्षेत्र के पुल और भवन निर्माण भी निर्माण कराया जाएगा।



विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत सड़क और बेहतर आवागमन व्यवस्था जरूरी है। कार्ययोजना में ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने, खराब सड़कों के सुधार और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन

कैलाश नाथ शुक्ला, तुलसीपुर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें