फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर(अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के राधेपुर बाजार के निकट शनिवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर वाहन को अभिरक्षा में ले लिया।थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर के राजेशहरयारपुर गांव निवासी किशन उर्फ गोलू (21) पुत्र प्रमोद व शुभम (20) पुत्र रामवृक्ष शनिवार देर शाम जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के राधेपुर बाजार से एक ही बाइक से घर जा रहे थे। वे बाजार से कुछ ही आगे बढ़े थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाजारवासी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

इस बीच गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशन को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर शुभम को पहले जिला अस्पताल, फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक किशन चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि ट्रक को अभिरक्षा में लेकर थाने चली गई। एसओ ने बताया कि किशन के चाचा विनोद की तहरीर पर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें