फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एकलव्य स्टेडियम में तीन खेलों के लिए ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हो रहे हैं। इनमें महिला हैंडबॉल, बास्केटबॉल और जूनियर बालक फुटबॉल शामिल हैं। जूनियर बालक बॉक्सिंग के लिए ट्रायल शनिवार को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि जिले के इच्छुक खिलाड़ी इन ट्रायलों में भाग ले सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडल और प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रदेशीय महिला खेल समारोह के तहत हैंडबॉल और बास्केटबॉल के लिए शुक्रवार शाम चार बजे ट्रायल होगा। चयनित खिलाड़ी शनिवार दोपहर एक बजे अयोध्या में मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होंगे। मंडल से चुने गए खिलाड़ी 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जूनियर बालक फुटबॉल के लिए शुक्रवार दोपहर दो बजे एकलव्य स्टेडियम में चयन ट्रायल होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी शनिवार को अयोध्या में मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे एक से आठ अगस्त तक मऊ में आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जूनियर बालक बॉक्सिंग का जिला स्तरीय ट्रायल शनिवार शाम 5:30 बजे एकलव्य स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ियों को 27 जुलाई को अमेठी में मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन

ट्रायल में शामिल होने के नियम
चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को कुछ दस्तावेज लाने होंगे। इसमें जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया प्रदर्शन के आधार पर होगी। जिले के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर एकलव्य स्टेडियम पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें