फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक बाजार में जबदस्त उत्साह

Mon, 28 Oct 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
धनतेरस के लिए बाइक शोरूम में की जा रहीं तैयारियां।
विज्ञापन
पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा हुई दोपहिया वाहनोंं की बुकिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। धनतेरस से पहले बाइक बाजार में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। गत वर्ष के मुकाबले ज्यादा वाहनों की बुकिंग हुई है। इससे एजेंसियोंं के संचालकों के चेहरे खिल गए हैं। बाजार की मजबूती देख अपनी कंपनियोंं व एजेंसियोंं की तरफ ग्राहकोंं को खींचने के लिए आकर्षक छूट व साथ ही उपहार की भी घोषणा कर रखी है। धनतेरस के दिन ही ज्यादातर वाहनोंं के शोरूम से जाने की संभावना है। इसे देखते हुए शोरूम को भव्य ढंग से सजाया जा रहा है।
नकदी छूट के साथ हेलमेट मुफ्त
अयोध्या मार्ग स्थित होंडा कंपनी से जुड़े सौरभ एजेंसी के मालिक प्रदीप पांडेय ने बताया कि अब तक 275 बाइक की बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि पर्व के दिन तक लगभग 450 बाइक की बुकिंग हो जाएगी। विगत वर्ष लगभग चार सौ बाइक की बिक्री हुई थी। ऐसे में इस बार बेहतर कारोबार होने की संभावना है। कोई भी वाहन नकद लेने पर न सिर्फ 3100 रुपये की छूट दी जाएगी बल्कि हेलमेट भी फ्री में दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहिया लेने पर मिलेगा डिनर सेट
अकबरपुर नगर के पटेलनगर स्थित टीवीएस कंपनी से जुड़े केएस ऑटो सेल्स के सेल्समैन अरविंद यादव ने बताया कि 200 बाइक की बुकिंग हो चुकी है। विगत वर्ष भी लगभग इतनी ही बाइक की बुकिंग हुई थी। इस बार इससे अधिक बुकिंग होने की उम्मीद है। बताया कि अपाचे बाइक की मांग सबसे अधिक है। नकद लेने पर एक हजार रुपये की छूट के साथ ही एक डिनर सेट फ्री में दिया जाएगा। बुकिंग वाली बाइक को मंगवा भी लिया गया है। धनतेरस पर्व को देखते हुए शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया भी जा रहा है।
विज्ञापन

नकद भुगतान पर 20 हजार तक की छूट
अकबरपुर नग के पहितीपुर मार्ग स्थित जावा कंपनी से जुड़े मयूर मोटर्स के मालिक जयराम संगवानी ने बताया कि अब तक 25 बाइक की बुकिंग हो चुकी है। विगत वर्ष 15 बाइक की बिक्री हुई थी। कैश भुगतान करने पर लगभग 20 हजार रुपये तक की छूट दी जाएगी। साथ ही आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। कहा कि बाइक की खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों के लिए जलपान की बेहतर व्यवस्था शोरूम में ही रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें