फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क पर गिरा पेड़, अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर लगा जाम

विज्ञापन
जलालपुर-अकबरपुर मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार को पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित।संवाद
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर-अकबरपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह वाजिदपुर के पास एक विशाल नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इस हादसे में मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, बिजली के तार टूट गए और नीचे खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी स्वामी अजय कुमार पास ही बढ़ई का काम करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे 300 मीटर लंबे नाले के निर्माण में ठेकेदार ने व्यक्तिगत लाभ के लिए नाले की दिशा बदल दी। खुदाई के कारण पेड़ की जड़ों से मिट्टी हट गई थी, जिससे वह कमजोर होकर गिर पड़ा। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और स्थानीय लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। बसपा नेता समीर चौधरी और व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद प्रशासन की उदासीनता से यह हादसा हुआ।
बाद में वन विभाग और नगर पालिका की टीम ने पेड़ हटवाकर मार्ग बहाल कराया। जलालपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अशोक कुमार ने ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर देने की बात कही है, वहीं वन क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें