फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1622 रोगियों का उपचार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहरी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें बुखार के सबसे ज्यादा 206 मरीज आए। कुल 1622 मरीजों का इलाज किया गया। 147 पात्रों के गोल्डन कार्ड बने तो 282 लोगों की कोविड जांच हुई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला डेढ़ हजार से अधिक मरीजों के लिए लाभप्रद साबित हुआ। मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए कुल 89 चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही 156 पैरा मेडिकल स्टॉफ की भी तैनाती की गई थी।
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1622 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सभी के सुचारु उपचार के साथ ही उन्हें आवश्यकतानुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही बेेहतर स्वास्थ्य के लिए परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिन 1622 मरीजों का इलाज हुआ, उनमें 723 पुरुष, 649 महिला व 250 बच्चे शामिल रहे। 147 पात्रों के गोल्डन कार्ड बने। 36 लोगों के नेत्र का परीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि बुखार के 206, लिवर से संबंधित 184, श्वांस रोग से संबंधित 171, गैस्ट्रो के 159, मधुमेह के 116 मरीजों की जांच हुई। इसके अलावा उच्च रक्तचाप के 245 मरीजों को भी जरूरी दवाएं देने के साथ ही इससे बचाव के लिए परामर्श दिया गया।
सीएचसी भीटी में इलाज के लिए पहुंचे सुरेशलाल ने बताया कि उन्हें दो दिन से बुखार है। एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। छुट्टी न मिलने से निजी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर काम चला रहे थे। रविवार को मौका मिला। आराम से चिकित्सक ने इलाज किया। किसी भी प्रकार की आपाधापी नहीं रही। दवा भी आसानी से मिल गई। रविवार को लगने वाला यह मेला मरीजों के लिए काफी लाभदायी है।
स्वास्थ्य केंद्र मोहसिनपुर में इलाज के लिए पहुंचे अकबरपुर के राजन ने बताया कि उन्हें सांस व ब्लड प्रेशर की समस्या कई दिनों से है। सामान्य दिनों में व्यस्तता के चलते न तो इलाज करा पा रहे थे और न ही जांच। रविवार को अवकाश मिलने के चलते सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराइ, चिकित्सक ने दवाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें