कटेहरी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय उपकेंद्र के पास लगा 100 केवी का एक ट्रांसफार्मर सोमवार सुबह जल गया। इससे करीब 500 लोगों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों की शिकायत पर उपकेंद्र कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन शाम तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका था। विधायक एवं पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने अधिकारियों को फोन कर प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफार्मर बदलवाने को कहा। हालांकि गोदाम पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं था। इसके चलते बदला जा सका।