अंबेडकरनगर। शासन स्तर पर हुए तबादलों में जिले में डीडीओ, पीडी सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया। जिला विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय का तबादला इसी पद पर लखनऊ किया है। इनके स्थान पर रायबरेली में डीसी स्वत: रोजगार रहीं सविता सिंह को नियुक्त किया गया है।
करीब दो माह से खाली चल रहे परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास के पद पर बदायूं में डीसी स्वत: रोजगार कुमार कार्तिकेय मिश्र को तैनात किया गया है। नगर पालिका अकबरपुर की ईओ बीना सिंह को संतकबीरनगर के गोपीगंज का ईओ बनाया गया है। इनके स्थान पर बलरामपुर जिले के उतरौला नगर पालिका के ईओ राजमणि को भेजा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से जमे डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार वर्मा को बदायूं भेजा गया है। इनके खिलाफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई के भी निर्देश दिए थे। काफी समय से रिक्त चल रहे टांडा नगर पालिका के ईओ पद पर प्रियंका मिश्रा को नगर पालिका परिषद मारहरा (एटा) से स्थानांतरित किया गया। भीटी में तैनात रहे बीडीओ हौसिला प्रसाद का तबादला अमेठी किया गया है।