अंबेडकरनगर। शासन की सख्ती के बाद 10 साल से अधिक समय से एक ही कार्यालय में डटे अधिकारियों व कर्मचारियों पर स्थानांतरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को जिला विकास अधिकारी ने 11 ग्राम विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया।
सभी बीडीओ को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। डीडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बसखारी में तैनात जितेंद्र कुमार सिंह को जहांगीरगंज, बसखारी में तैनात अवनीश कुमार द्विवेदी को अकबरपुर, भियांव में तैनात धीरेंद्र प्रताप सिंह को जहांगीरगंज, भियांव में तैनात अरुण यादव को रामनगर, अकबरपुर में तैनात प्रदीप कुमार तिवारी को भियांव,
यहीं पर तैनात हरिशंकर वर्मा को कटेहरी, जलालपुर में तैनात अनिल कुमार सिंह को कटेहरी, कटेहरी में तैनात आनंद पाण्डेय को भीटी, कटेहरी में तैनात रामप्रताप को भीटी, रामनगर में तैनात रवींद्र देव यादव को टांडा व रामनगर में तैनात विनय प्रकाश नरायण मिश्र को बसखारी विकास खंड कार्यालय भेजा गया है।