फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह से 20 घंटे लेट चल रहीं ट्रेनें

Sun, 04 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
घने कोहरे ने ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा दिया है। ज्यादातर ट्रेनें लेट-लतीफ चल रही हैं। कुछ पांच तो कुछ 20 घंटे तक विलंब से स्टेशन पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को लगातार बढ़ रही ठंड के बीच विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पट पर भी ट्रेनों की स्थिति की माकूल जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। कुछ दिनों से घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।
विज्ञापन


अकबरपुर रेलवे स्टेशन ज्यादातर ट्रेने 6 से 12 घंटे तक विलंब से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं खड़ी हो रही हैं। कोहरे का प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार पर किस प्रकार पड़ा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उत्सर्ग अप शनिवार दोपहर एक  बजकर 41 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचना था, लेकिन साढ़े 9 घंटे विलंब से पहुंची।

शनिवार शाम 6 बजकर 43 मिनट पर पहुंचने वाली कैफियत एक्सप्रेस 13 घंटे विलंब से पहुंची। मरुधर एक्सप्रेस अप अपने निर्धारित समय सायं साढ़े 7 से 14 घंटे विलंब चलते हुए रविवार सुबह अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। साबरमती अप अपने निर्धारित समय से 20 घंटा विलंब से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


कैफियात एक्सप्रेस डाउन रविवार सुबह 6 बजकर 43 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचनी थी, लेकिन देर शाम तक नहीं आ सकी थी। यमुना एक्सप्रेस डाउन एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से सात घंटा विलंब से स्टेशन पहुंची। इंदौर पटना एक्सप्रेस को वैसे तो रविवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर पहुंचना था, लेकिन शाम 4 बजे पहुंची। दून एक्सप्रेस निर्धारित समय से 3 घंटा विलंब से पहुंची।

दून एक्सप्रेस अप निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटा विलंब से पहुंची। मऊ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 4 बजकर 13 मिनट से चार घंटा लेट चल रही थी। ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने एवं उनकी सही स्थिति की जानकारी सूचना पट पर न होने से यात्रियों को विभिन्न प्रकार की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

आजमगढ़ जाने वाले यात्री शमशेर व संदीप ने कहा कि सूचना पट पर उसकी स्थिति की ठीक जानकारी ही नहीं दी जा रही है। नतीजा यह है कि प्लेटफार्म पर बैठकर उन्हें ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। मऊ जाने के लिए इंतजार कर रहीं सविता व प्रियंका ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विलंब की सही स्थिति की जानकारी दे दी गई होती, तो वे उसी के अनुसार रेलवे स्टेशन आतीं। यहां आकर मालूम पड़ रहा है कि 3 से 4 घंटा लेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें