फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेनों में आरक्षण फुल, तत्काल टिकट के लिए भी जद्दोजहद

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन अकबरपुर के आरक्षण काउंटर के बाहर कतार में खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सहालग का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में फिर भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में सामान्य आरक्षण की अधिकांश सीटें फुल हो गई हैं। अब यात्रियों को तत्काल टिकट का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके चलते टिकट बुक कराने के लिए मारामारी मची है।
विज्ञापन

अकबरपुर जंक्शन से दिल्ली, पंजाब, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म सीट पाना यात्रियों के लिए चुनौती बन गया है। हर दिन स्टेशन से पांच हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। शादी-विवाह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों की यात्रा कर रहे हैं। वहीं नौकरी और कारोबार के सिलसिले में नियमित रूप से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी कम नहीं है। ऐसे में ट्रेनों में आरक्षण मिलना मुश्किल हो गया है।
यात्रियों को मनचाही तारीख पर आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। लोग तत्काल टिकट पर भरोसा दिखाते हैं तो वहां भी लंबी लाइन होने की वजह से आरक्षण नहीं मिल रहा है। बता दें कि आरक्षण खुलते ही कुछ ही समय में सीटें भर जाने से कई लोगों को मायूसी हाथ लग रही है।
विज्ञापन

पंजाब के लिए ट्रेनों का हाल
कोलकात -जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 13151 के स्लीपर में दो दिसंबर तक 50 प्रतीक्षा सूची, जबकि वातानुकूलित श्रेणियों में नो रूम है। ट्रेन नंबर 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस में 60 प्रतीक्षा सूची और वातानुकूलित श्रेणियों में नोरूम है। यही हाल 15933 न्यू तिनसुकिया - अमृतसर एक्सप्रेस और 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस में है। स्लीपर में लंबी प्रतीक्षा सूची और वातानुकूलित श्रेणियों में नोरूम है।
दिल्ली के लिए आरक्षण की स्थिति
अकबरपुर स्टेशन पर रुककर दिल्ली के लिए तीन ट्रेनें चल रही हैं। इनमें किसी में भी ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है। कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12225 सभी श्रेणियों में नोरूम है। ट्रेन नंबर 15743 फरक्का एक्सप्रेस में 15 दिसंबर तक सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। ट्रेन नंबर 15025 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में 60 से अधिक प्रतीक्षा सूची स्लीपर में, जबकि वातानुकूलित शयनयान की श्रेणियों में नोरूम है।
सहालग की वजह से बढ़ी भीड़
सहालग की वजह से ट्रेनों में भीड़ हो रही है। इसके चलते नो-रूम और वेटिंग की समस्या बनी है। रेलवे की तरफ से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। - विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें