फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अकबरपुर व अयोध्या होकर चलेंगी ये ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रेलवे ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों का डायवर्जन आखिरकार निरस्त कर दिया है। निर्णय लिया गया कि प्रतिदिन चलने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस व साप्ताहिक कामाख्या गांधी धाम एक्सप्रेस अब फिर अकबरपुर व अयोध्या होकर चलेगी। इससे पहले रेलवे ने बनारस व लखनऊ के बीच इन ट्रेनों का संचालन वाया प्रतापगढ़ व रायबरेली होकर करने का निर्णय लिया था। अमर उजाला ने यात्रियों को होने वाली मुश्किलों के मद्देनजर इस मामले को प्रमुखता से उठाया। नतीजा यह रहा कि रेलवे ने ट्रेनों का संचालन फिर से पुराने रूट पर करने का निर्णय लिया है। दोनों जनपदों के यात्रियों ने रेलवे के इस निर्णय पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर व अयोध्या जनपद के नागरिकों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने शेष दो ट्रेनों का रूट डायवर्जन रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों रेलवे ने वाराणसी लखनऊ मार्ग पर अंबेडकरनगर व अयोध्या जनपद होते हुए गुजरने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस व कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस समेत चार ट्रेन का रूट डायवर्जन करते हुए उसे वाया प्रतापगढ़ व रायबरेली कर दिया था। इससे अंबेडकरनगर व अयोध्या जनपद के नागरिकों में रेलवे के प्रति नाराजगी फैल गई थी। अमर उजाला ने उस समय नागरिकों के दर्द को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला ने इसे एक मुहिम के रूप में लेते हुए लगातार नागरिकों द्वारा रूट डायवर्जन को निरस्त करने की मांग को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। दून एक्सप्रेस समेत दो ट्रेन का डायवर्जन बीते दिनों ही रद्द हो गया था, जबकि दो अन्य ट्रेन का डायवर्जन बरकरार था।
इस बीच अमर उजाला की मुहिम रंग लाई। रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों का रूट डायवर्जन रद्द करते हुए पुराने रूट पर ही संबंधित ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया। एक दिन पहले ही सांसद रितेश पाण्डेय ने इस मुद्दे को लोकसभा में अत्यंत प्रमुखता से उठाया था। इस बीच रेलवे के इस निर्णय का नागरिकों ने जहां बढ़ चढ़कर स्वागत किया, वहीं अमर उजाला का आभार भी जताया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र व ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने कहा कि एक बार फिर से अमर उजाला व सभी लोगों की मुहिम रंग लाई। दोनों ट्रेनों को पुराने रूट पर चलाए जाने के निर्णय से अंबेडकरनगर व अयोध्या के यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेहान जैदी व विकल्प मिश्र ने कहा कि आखिरकार रेलवे को अंबेडकरनगर व अयोध्या जनपद के यात्रियों का दर्द सुनाई ही दे गया। उसका यह निर्णय सराहनीय है। उन्होंने अमर उजाला का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा उसके द्वारा चलाई गई मुहिम का ही नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें