अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बुधवार को दिन भर इस तरह लगता रहा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। अकबरपुर की प्रमुख सड़कों के किनारे अस्थाई अतिक्रमण होने एवं जहां-तहां आड़े-तिरछे वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या और भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी जिला मुख्यालय पर लगभग पूरे दिन लोगों को रुक-रुककर जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा।
बुधवार को जिला मुख्यालय पर पूरे दिन रुक-रुककर जाम की समस्या उत्पन्न होती रही। नगर स्थित ओवरब्रिज पर दोपहर में जेसीबी बीच सड़क पर खराब हो गई। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इससे लगभग एक घंटे तक लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा।
इसके अलावा अकबरपुर-बसखारी, अकबरपुर-दोस्तपुर, अकबरपुर-मालीपुर व नई सड़क पर पूरे दिन रुक-रुककर जाम की समस्या उत्पन्न होती रही। उमसभरी गर्मी में जाम में फंसकर लोग पुलिस प्रशासन को कोसते रहे। उधर, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि जाम की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाया जा रहा है।