फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर में दिनभर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
 बृहस्पतिवार को टांडा मार्ग पर लगे जाम में फंसे राहगीर। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर में बृहस्पतिवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आवागमन प्रभावित हुआ। तहसील तिराहा से फव्वारा चौराहा, अयोध्या मार्ग और टांडा मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम के चलते राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को स्कूलों के साथ ही सभी सरकारी और निजी कार्यालय खुल गए। इसके चलते सुबह से ही सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। दोपहर होते-होते स्थिति और बिगड़ गई। प्रमुख चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया वाहन चालक भीड़ के बीच से निकलने की कोशिश करते रहे, जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। अयोध्या मार्ग पर जाम के दौरान गलियों की जानकारी रखने वाले कुछ वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से निकल गए, लेकिन चौपहिया वाहन चालकों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ा। यातायात कर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों को राहत मिलने में समय लगा।
आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन चालक
अकबरपुर के गांधीनगर निवासी सोनू अपनी बेटी को स्कूल से लेने बाइक से गए थे। अयोध्या मार्ग पर जाम के कारण उन्हें आधे घंटे से अधिक समय तक परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, कटेहरी के प्रतापपुर निवासी शिवशंकर टांडा मार्ग पर आरओबी के पास चौपहिया वाहन लेकर जाम में फंस गए। वह जरूरी काम से शहजादपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

यातायात कर्मियों की लगी थी ड्यूटी
सीओ यातायात जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी होने और कार्यालयों से लोगों की आवाजाही के चलते दोपहर में कुछ देर के लिए जाम लगा था। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर पहले से ही यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें