फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परीक्षा छूटते ही शहर में लगा जाम, घंटों परेशान रहे लोग

विज्ञापन
 रविवार देर शाम को टांडा मार्ग पर लगा जाम। जागरुक पाठक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पीईटी (प्राथमिक आर्हता परीक्षा) छूटने के बाद रविवार दोपहर से रात तक शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद शुरू हुआ जाम रात करीब आठ बजे तक लोगों को परेशान करता रहा।
विज्ञापन

रविवार को जिले में आयोजित पीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों के एक साथ निकलने से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वहीं, त्योहार का सीजन होने और साप्ताहिक अवकाश के कारण भी बाजारों में लोगों की आवाजाही अधिक रही। इसका असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ा। तहसील तिराहा से लेकर टांडा मार्ग और अयोध्या मार्ग तक वाहन जाम में फंसे रहे। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रात करीब आठ बजे तक लोग जाम से जूझते नजर आए। टीएसआई जेबी यादव ने बताया कि अधिक भीड़ के कारण जाम लग गया था। यातायात पुलिसकर्मी लगातार जाम को खुलवाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें