फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रूट डायवर्जन किए जाने, नो एंट्री केंद्र पर वाहन को रोक दिए जाने तथा चार मुख्य स्थानों पर कांस्टेबल की तैनाती किए जाने के बावजूद सोमवार को पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही। दरअसल दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कार्यालय व स्कूल खुलने पर नगर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे तमाम व्यवस्था के बावजूद लोगों को जाम की समस्या से जूझने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को सड़कों पर वाहनों के बढ़ने वाले दबाव के मद्देनजर अकबरपुर नगर में जाम की समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने एक दिन पहले ही समुचित रूट मैप तैयार कर रखा था। बड़े वाहनों का प्रवेश अकबरपुर नगर में रोकने के लिए रूट डायवर्जन किया गया था। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर अन्नावां बाजार से श्रवणक्षेत्र से महरुआ बाईपास मार्ग पर निकाले जाने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर फायर स्टेशन, शहजादपुर चौकी, महरुआ बाईपास व पटेलनगर तिराहे के निकट ही बड़े वाहनों को रोक दिया गया था। इसके अलावा प्रत्येक नो एंट्री केंद्र पर 20 होमगार्डों की तैनाती की गई थी। साथ ही अकबरपुर बस स्टेशन पर 5 कांस्टेबल, तहसील तिराहा पर 4, पहितीपुर तिराहा पर 2 व अन्नावां बाजार के निकट 1 कांस्टेबल की तैनाती की गई थी। इसके अलावा जिला यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा भी लगातार नगर का भ्रमण करते रहे।
तमाम व्यवस्था के बावजूद सोमवार को समूचे नगर में जाम की समस्या पूरे दिन बनी रही। अकबरपुर अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, नई सड़क, शहजादपुर चौक, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर तिराहा पर लगभग पूरे दिन जाम की समस्या से लोग जूझते रहे। एक स्थान पर यातायात सुचारु होता, तो दूसरे स्थान पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। नगर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के बढ़े दबाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह से शुरू हुई जाम की समस्या शाम तक जारी रही। इससे लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर जिला यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा ने बताया कि जाम को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वाहनों के दबाव के चलते कुछ जाम की समस्या उत्पन्न हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें