फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़कों पर जाम, एंबुलेंस में मरीज बेहाल

Mon, 25 Aug 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
​जिला अस्पताल मार्ग में लगे जाम में फंसी एंबुलेंस।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के प्रमुख मार्गों पर सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जिला अस्पताल और बसखारी रोड पर भीषण जाम की स्थिति रही, जिससे दर्जनों मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके। हालात यह रहें कि कई एंबुलेंस तक जाम में फंसी रहीं और गंभीर मरीज सड़कों पर ही बेहाल नजर आए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल, तहसील, न्यायालय और विकास भवन जाने वाले नागरिकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति भी प्रभावित हुई, जिससे कई कार्यालयों का कामकाज ठप पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। बाइक, साइकिल से लेकर चारपहिया तक हर वाहन जाम में फंसा रहा। यातायात प्रभारी टीएसआई जंगबहादुर यादव ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बनी, लेकिन टीम भेजकर आवागमन सामान्य करने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें