फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बरियावन बाजार में वाहन खराब होने से लगा जाम

विज्ञापन
अकबरपुर-बसखारी मार्ग स्थित बरियावन बाजार में रविवार शाम लगे जाम में फंसे वाहन।संवाद
विज्ञापन
हजपुरा। अकबरपुर-बसखारी मार्ग स्थित बरियावन बाजार में रविवार शाम बीच सड़क पर एक वाहन खराब होने से यातायात ठप हो गया। देखते ही देखते बाजार के दोनों छोर तक करीब 300 मीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

सहालग के चलते सड़क पर पहले से ही वाहनों का दबाव अधिक था। ऐसे में वाहन खराब होने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। अकबरपुर से आजमगढ़ और आजमगढ़ से अकबरपुर की ओर जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार के चलते राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। शादी-विवाह के आयोजनों में शामिल होने जा रहे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
बाजार के कारोबारियों और स्थानीय लोगों को भी जाम से जूझना पड़ा। उधर, अकबरपुर-अयोध्या मार्ग और शहजादपुर में भी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ। टीएसआई जेबी यादव ने बताया कि बरियावन बाजार में वाहन खराब होने से जाम लगा था। खराब वाहन को हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें