अंबेडकरनगर। केदारनगर बाजार में मेडिकल स्टोर संचालकों ने बाजारवासियों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा जागरूकता रैली निकाली। इसमें मेडिकल स्टोर संचालक शिवकुमार वर्मा, कुलभूषण, डॉ. देवमणि, रमजान अली, सर्वेश, दयाराम, मुकेश व अमन शामिल हुए।
हजपुरा बाजार में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा जागरूकता रैली निकाली। रैली हजपुरा, सैदापुर, सिकंदरपुर, सम्मनपुर, बड़ेपुर व पट्टी चौराहा होते हुए क्षेत्र में भ्रमण किया। रैली में हृदयमणि मिश्र, राहुल मद्धेशिया, नितिन सिंह, राज मद्धेशिया, रवि सोनी, सुभाष अग्रहरि व अतुल शर्मा आदि शामिल रहे।
टेक्सटाइल एसोसियेशन के निर्देशक मोहम्मद कासिम अंसारी की अगुवाई में बुनकरों ने अलीगंज, कश्मीरिया, सकरावल, जुबेर चौराहा, मुबारकपुर व चौक घंटाघर में बाइक तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। रैली में पूर्व चेयरमैन अजरा सुल्ताना, रईस अहमद अंसारी, मोहम्मद शिबली, जुबेर अहमद आदि शामिल हुए। इससे पहले रैली को अलीगंज के सालारगढ़ मैदान से एसडीएम टांडा दीपक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।