फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सुनाई समस्या

Fri, 29 Apr 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जिला उद्योग कार्यालय में उद्यमी समाधान दिवस में फरियादियों की सुनवाई करते अधिकारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला उद्योग एवं उद्यम कार्यालय में शुक्रवार को उद्यमी समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 12 उद्यमियों ने पहुंचकर अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने मौके पर 2 वादों का निस्तारण भी किया। जिला उद्योग अधिकारी दारा सिंह ने उद्यमियों से समाधान दिवस का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय हैं। उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उसका निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार न सिर्फ उद्यमियों की मुश्किलों को निस्तारित करने के लिए पहल कर रही बल्कि कई तरह की योजनाओं का संचालन ऋण मुहैया कराना व व्यापार शुरु करने में अधिकाधिक सहूलियतें देने का भी प्रावधान बना रही है।
विज्ञापन


ऐसे में बेरोजगारों व उद्यमियों को इसका लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए। श्री सिंह ने बताया कि पहले दिन 12 उद्यमी अपनी शिकायत लेकर कार्यालय पहुुंचे, मौके पर ही 2 लोगों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया। इस मौके पर योगेन्द्र प्रसाद, शिवकुमार व श्यामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें