अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर की ओर शहजादपुर में लगने वाली सब्जी मंडी को संघतिया वार्ड स्थानांतरित किए जाने से व्यापारियों ने नाराजगी है। फुटकर के बाद अब थोक सब्जी विक्रेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। प्रशासन को सुनवाई न होने की स्थिति में छह अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। उधर, थोक दुकानों पर फुटकर व्यापारियों के न आने से फल व सब्जी सड़ रहे हैं।
थोक सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जब से नई जगह पर सब्जी मंडी स्थानांतरित की गई है जब से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। दुकानों पर आलू, प्याज के साथ सब्जियां व फल बड़ी मात्रा में खराब हो रहा है। इसका कारण है कि छोटे दुकानदार जो पहले उनके यहां से सामान खरीदते थे अब वह लोग सामान खरीदना बंद कर दिया है।
फल -सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष व थोक कारोबारी राकेश सोनकर ने बताया कि वर्तमान में 50 से अधिक बड़े कारोबारी अपनी आढ़त चलाते हैं। फुटकर में कारोबार करने वाले दुकानदार खरीदारी करते थे। मौजूदा समय में इन दुकानदारों ने सब्जी व फल लेना बंद कर दिया है। इससे बाहर से आने वाला सामान उनकी दुकानों पर ही पड़ा है। थोक कारोबारियों ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इस पर समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
डीएम के साथ बैठक हो चुकी है बेनतीजा
रविवार को फुटकर सब्जी विक्रेताओं की डीएम अनुपम शुक्ला के साथ बैठक हुई थी। इसमें दुकानदारों ने अपनी बात रखते हुए पुरानी सब्जी मंडी को बहाल करने की मांग की थी लेकिन डीएम की ओर से इस पर कोई नहीं बन पाई थी जिसके बाद अब थोक कारोबारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है।