फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साप्ताहिक बंदी के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी

Sat, 09 Sep 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय नगर पंचायत में शनिवार को साप्ताहिक बंदी लागू करने का फैसला व्यापारियों मंजूर नहीं है। इस निर्णय के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने कई व्यापारी शनिवार को थाना समाधान दिवस पहुंच गए। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर पहले की तरह रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने गत दिनों जहांगीरगंज बाजार में शनिवार को साप्ताहिक बंदी करने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का फरमान सुनाया। नगर पंचायत के इस फैसले को मनमाना बताते हुए व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
व्यापारी नेता डॉ. मोहम्मद अनवर की अगुवाई में शनिवार को भगवती जायसवाल, रमेश चंद्र, सानू दुबे व अन्य व्यापारी थाना समाधान दिवस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। कहा कि साप्ताहिक बंदी पहले की तरह रविवार को होनी चाहिए। बंदी का दिन बदलना उचित नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि व्यापारियों व नगर पंचायत प्रशासन के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील मौर्य का कहना है कि यह निर्णय व्यापारियों की सहमति से ही 28 अगस्त को बोर्ड की बैठक में लिया गया है। कुछ लोग अब विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें