अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के ब्लॅड बैंक में शनिवार को सामाजिक संगठनों और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 11 युवाओं ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ प्रभारी सीएमएस डॉ. मनोज शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। किसी की जान बचाना बहुत ही पुण्य का काम है। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रकार के शिविर में बढ़ चढ़कर भागीदारी करें। युवाओं को यह संकल्प लेना होगा कि किसी की जान खून की कमीं से नहीं जाने दी जाएगी। आयोजन से जुड़े कार्तिकेय द्विवेदी ने बताया कि हर वर्ष इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता है।
शिविर में कार्तिकेय के साथ शुभम पांडेय, सुनील खान, देवेंद्र, अमित कुमार, पंकज, जयप्रकाश, रामकेश, प्रियंका मिश्रा, अखिलेश कुमार व अतुल ने रक्तदान किया। इस दौरान डॉ. एएम त्रिपाठी, हरीश कुमार, बरकत अली, प्रवीण गुप्ता, दीप्ति, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।