फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रही महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में मूसेपुर गिरंट गांव के निकट सोमवार को सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना कर पैदल घर जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने वाहन पर बैठे तीन लोगों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि वाहन को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मूसेपुर गिरंट गांव निवासी सीता देवी (55) सुबह साढ़े दस बजे मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पैदल ही घर जा रही थीं। बताया जाता है कि जब वह गांव के निकट पहुंचीं, तभी अन्नावां बाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन छोड़कर गया। बताया जाता है कि हादसे से नाराज ग्रामीणों ने वाहन पर बैठे तीन लोगों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें