फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: श्रवण कुमार के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 20 Feb 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र। मातृ-पितृ भक्ति के प्रतीक के रूप में प्रसिद्ध श्रवण धाम में शुक्रवार को मां तिलेरा देवी पीजी कॉलेज टांडा के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान धाम के पुजारी पंडित सुनील मिश्रा ने विद्यार्थियों को श्रवण धाम के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रवण कुमार के आदर्श जीवन, माता-पिता के प्रति उनकी अटूट सेवा भावना तथा त्याग की भावना पर प्रकाश डाला। भ्रमण के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे श्रवण कुमार की तरह अपने माता-पिता की सेवा करेंगे और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, सुशील मौर्य, अश्विनी कुमार, अखिलेश पांडे, प्रमोद वर्मा व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें